फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिकांत हत्याकांड : नए सिरे से पुलिस ने शुरू की तफ्तीश, चुनौती बना खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सभी संभावनाओं को खंगाल चुकी पुलिस पर नहीं मिला सिरा
विज्ञापन

- तीन मई को मुंडेरवा थाने के रामपुर रेवटी गांव के हरिकांत की हुई थी हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव के हरिकांत गुप्ता की गला रेतकर हत्या की घटना में पुलिस नए सिरे से केस की तफ्तीश कर रही है। डेढ़ महीने से ज्यादा वक्त तक हाथ पांव मारकर थक चुकी पुलिस की अब तक की सारी थ्योरी फेल रही। परिवार के लोगों ने जिद संदिग्धों की सूची पुलिस को सौंपी थी, उसे भी खंगाल लिया गया। मोबाइल की कॉल डिटेल से भी कोई सुराग नहीं मिला।
ऐसे में पुलिस के सामने घटना के खुलासे की चुनौती बढ़ती जा रही है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि कुछ बातें पुलिस को खटकने वाली संज्ञान में आई हैं। उन बिदुओं पर खोजबीन की जा रही है। प्रयास है कि केस का वर्कआउट जल्द हो जाए।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते पहले मृतक के भाई संतोष गुप्ता ने आईजी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसके भाई हरिकांत को फोन करके बुलाया गया और उसका गला काट दिया गया। गंभीर हालत में वह घर पहुंचा। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। अपने सहयोगियों के साथ जिला अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डेढ़ माह होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
संतोष गुप्ता ने अपने और हल्लौर नगरा गांव के कुछ लोगों का नाम प्रार्थनापत्र में लिखकर आईजी को दिया है। जिन पर संदेह जताया है कि उन लोगों को घटना की पूरी जानकारी है। मगर पुलिस उनसे पूछताछ नहीं कर रही है। एसपी ने बताया कि उसके बताए लोगों से भी पुलिस जानकारी हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन


-
यह थी घटना



हरिकांत पिता भाष्कर गुप्ता के पास बिस्तर लगाकर सोया था। रात में करीब 11 बजे मोबाइल पर किसी का फोन आने के बाद उससे मिलने चल दिया। करीब एक बजे वह लहुलूहान स्थिति में घर पहुंचा। पिता ने बताया कि हरिकांत के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और दोनों हाथ बंधे हुए थे। हरिकांत की हालत देख परिजन घबरा गए। परिजनों के मुताबिक हरिकांत ने इशारा कर बताया कि उसे तीन लोग घर से 500 मीटर दूर बनकटी मार्ग पर ले गए और हाथ बांध दिए। मुंह में कपड़ा ठूंस कर गला रेतकर फरार हो गए। परिवार के लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां उसकी मौत हो गई। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी ओपी सिंह, सीओ रुधौली आदि मौके पर पहुंचे। इस दौरान छानबीन में पुलिस को खून से सनी चाकू, रस्सी, मोबाइल आदि बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें