फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लटक रहा केबल ट्रक में फंसा, बिजली के सात खंभे टूटे

Mon, 18 Dec 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी क्षेत्र के बजहिया गांव में लटक रही बिजली की केबल में ट्रक फंस गई। इससे बिजली के सात खंभे टूट गए। एक युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विद्युत उपकेंद्र गाउखोर से टिनिच कस्बे में लाइन की सप्लाई होती है। इसके बीच पड़ने वाले बजहिया गांव में दौड़ाई गई लाइन की केबल काफी नीचे तक लटक रही थी। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे बगलवा चौराहे से गिट्टी गिराकर ट्रक वापस आ रहा था। बजहिया गांव के शंकर प्रजापति के घर के पास लटक रहे बिजली का केबल ट्रक में फंस गई। इससे बिजली के सात खंभे टूट गए। अपने घर के सामने खडे़ उज्जवल को मामूली चोट लग गई। सूचना पर पहुंचे चौकी टिनिच के प्रभारी सचिंद्र ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें