बनकटी। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव में पति पत्नी के बीच हुए मामूली कहासुनी से नाराज पति ने अपनी पत्नी साधना की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे साधना के पिता उसे अपने साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं साधना के पति राम अनुज ने खुद को फांसी लगाकर जान देने को कोशिश की, लेकिन परिजनों की सतर्कता से उसे बचा लिया गया। हालत गंभीर होने पर राम अनुज को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।