हैंडबाल खिलाड़ी सविता को सम्मानित करते संघ के पदाधिकारी।
बस्ती। राजस्थान में 11 जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित 44वीं जूनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियन में बस्ती की सविता ने उत्तर प्रदेश की टीम का नेतृत्व किया था। इससे जिले का मान बढ़ा है। सविता को हैंडबाल संघ के मंडल सचिव संतोष जायसवाल व जिलाध्यक्ष रामजी पांडेय ने उपहार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला सचिव युगल किशोर, राजेश श्रीवास्तव, अखिलेश दूबे, सीपी श्रीवास्तव, शरद सिंह रावत व संतोष भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद