फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईवे पर बरातियों के आधा दर्जन वाहन टकराए

Thu, 18 May 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हाईवे पर बरातियों की गाड़ी से टकराने के बाद क्षतिपूर्ति को लेकर विवाद को सुलझाती पुलिस
विज्ञापन
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदोही गांव के समीप बुधवार की दोपहर बस्ती से बरात लेकर गोंडा जा रही कार के चालक ने हाईवे पर अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहे आधा दर्जन वाहन एक-दूसरे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

इन्हीं वाहनों में शामिल बहराइच जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित हनुमानगंज कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सरिता पांडेय की कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे लेकर हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
पेशे से वकील सरिता पांडेय अपने पति मधुकर पांडेय के साथ गोरखपुर से बहराइच अपने घर जा रही थीं। कार सवार अधिवक्ता सरिता पांडेय की बरात पक्ष के गोंडा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चमर रसूलपुर गांव निवासी अवधेश यादव से कार में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति को लेकर बहस हो गई। बीच सड़क पर हो रहे वाद-विवाद में बस्ती अयोध्या हाईवे लेन पर जाम लग गया। तमाम वाहन चालक महिला और बरातियों के बीच हो रही नोकझोंक देखने लगे। इस दौरान आसपास के ग्रामीण दर्शक भी जुट गए। बाद में महिला अधिवक्ता की सूचना पर मौके पर विक्रमजोत के प्रभारी चौकी इंचार्ज गंगा यादव मय दलबल पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला रफा-दफा करा दिया। प्रभारी चौकी इंचार्ज गंगा यादव ने बताया कि टोल प्लाजा से क्रेन बुलाकर महिला अधिवक्ता के वाहन को सकुशल उनके गंतव्य की तरफ रवाना करा कर मामले को शांत करा दिया गया। अब हाईवे पर स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें