फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोडवेज के आधा दर्जन परिचालकों ने गंवाई नौकरी

Wed, 15 May 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से चल रहे थे गैरहाजिर, ब्लैक लिस्टेड भी हुए
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। रोडवेज के एआरएम आयुष भटनागर ने वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की रिपोर्ट पर छह आउटसोर्स संविदा परिचालकों की सेवा समाप्त कर दी है। इन पर ड्यूटी से गायब रहने व जिम्मेदारी में लापरवाही का आरोप है। इस कार्रवाई से रोडवेज कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

बस्ती डिपो में तैनात आउटसोर्स संविदा परिचालक अनिल कुमार यादव लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे थे। इसी तरह आउटसोर्स संविदा परिचालक शुभम कुमार जायसवाल, राजेश कुमार, अमरेश कुमार, संदीप कुमार चौहान व रणजीत कुमार व कई महीनों से लगातार ड्यूटी से नदारद थे और अपने दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरत रहे थे। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने उन्हें कई बार चेतावनी पत्र जारी कर अपना पक्ष कार्यालय में रखने का निर्देश दिया था। फिर भी वह लापरवाही बरत रहे थे और कोई सफाई नहीं प्रस्तुत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने पूरी रिपोर्ट डिपो के एआरएम आयुष भटनागर को सौंपी तो उन्होंने वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया और उनकी सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि कुल छह आउटसोर्स संविदा परिचालकों की संविदा समाप्त कर ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें