हरैया। शुक्रवार को यूपी बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में कस्बे के हाजी मोहम्मद अमीन इंटर काॅलेज के छात्रों का जलवा कायम है। हाई स्कूल में श्रेयांश शर्मा 95.5 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। इसके अलावा इसी कॉलेज के हरिओम गुप्ता ने तीसरा, मोहम्मद नफीस ने चौथा और हार्दिक पांडेय ने नौवां स्थान हासिल कर विद्यालय का दबदबा बनाए रखा। इंटरमीडिएट में इसी विद्यालय के अमित वर्मा 92.4 प्रतिशत के साथ जिले की मेरिट में चौथे व राम सुरेश वर्मा 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ 10वें स्थान पर रहे। विद्यालय के अधिकतर विद्यार्थी 75 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ सफल हुए हैं। मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्रों को प्रबंधक अब्दुल रब के साथ प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने सम्मानित किया। संवाद