फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर व्यक्ति की सफलता के पीछे गुरु का हाथ : दुर्गेश

Thu, 14 Sep 2023 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर व्यक्ति की सफलता के पीछे गुरु का हाथ होता है। गुरु को भगवान से भी बढ़कर माना जाता है। गुरु उजाले का दीपक है। इसके बिना व्यक्ति का जीवन अधूरा है।
विज्ञापन

यह बातें, एसआई दुर्गेश पांडेय ने कही। वह बुधवार को स्वामी दयानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुर्तीहट्टा पुरानी बस्ती में आयोजित बाल प्रेरणा कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के साथ दीप जलाकर हुआ।
बच्चों ने तिलक लगाकर और ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बच्चों ने प्रेरक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन करते हुए प्रधानाध्यापक आदित्यनारायण गिरि ने किया। अंत में ओम प्रकाश आर्य ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें