फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होली में फूटेंगे गुलाल बम, फटेंगे खुशबू वाले पटाखे

Mon, 25 Mar 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। होली में दीपावली जैसा बम फूटने लगे तो हैरान होने की जरूरत नहीं है। इस रंगोत्सव पर कलरफुल बम फटेगा और गुलाल वाली फुलझड़ी से लोग सराबोर होंगे। बाजार में कई तरह की रंगीन गुलाल वाले बम उपलब्ध हैं। इसकी अच्छी खासी मांग है। स्काई शॉट, कलर मुर्गी अनार, पबजी अनार और गुलाल गन जैसे आइटम धमाकों के साथ रंग और गुलाल बरसाने की तैयारी की जा चुकी है। इसको लेकर बच्चों सहित युवाओं में खासा उत्साह है। होली का त्योहार दो दिन पड़ने की वजह से बाजार में अभी भी इसकी खरीदारी चल रही है।
विज्ञापन

दुकानदार बताते हैं कि खास तौर से होली के लिए तैयार किए गए बम को जलाने पर कोई आसमान में जाकर रंग बिखेरेगा, तो कोई जमीन पर अनार की तरह गुलाल उगलेगा। पबजी अनार, फॉग मेहताब व पटाखा लड़ी में भी रंग उड़ेंगे। आतिशबाजी में सात राउंड का स्काई शॉट, कलर एंड गुलाल पटाखा खास है। इसके अलावा कलर कैप्सूल की भी बाजार में भरमार है।


पसंद किए जा रहे खुशबू वाले पटाखे
- रंगों के साथ साथ खुशबू बिखरेने वाले पटाखे भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इन पटाखों की कीमत 60 रुपये से लेकर 750 रुपये तक है। शहर के लालबाग बाजार में कई दुकानों पर ऐसे आइटमों की भरमार है। थोक विक्रेता राहुल और पंकज ने बताया कि बच्चे और किशोर रंगों वाले पटाखे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बाजार में उपलब्ध डोरेमान, बैडमैन, टैंक व पिचकारी गन समेत कई तरह की पिचकारियां भी बच्चों को खूब लुभा रही हैं।
विज्ञापन


-

पिचकारी से ज्यादा कलर स्प्रे की मांग

बाजार में पिचकारी से ज्यादा कलर स्प्रे की मांग है। युवाओं से लेकर बच्चे तक कलर स्प्रे पसंद कर रहे हैं। दुकानदार कहते हैं कलर स्प्रे रेडीमेड हैं और चलाने में भी काफी आसान है। इसकी कीमत 80 से 400 रुपये तक है।
-
मलिंगा स्टाइल बाल,पुष्पा स्टाइल दाढ़ी
- होली में रंगों की दुकानों पर टोपी और मुखौटों की भरमार है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार पुष्पा स्टाइल बाल वाली दाढ़ी नया आइटम है। यह 100 से 300 रुपये तक उपलब्ध है। इसके अलावा मलिंगा के बाल की तरह वाली टोपी, मोटू-पतलू व भूत प्रेत की बनावट वाले मुखौटे भी बाजार में मौजूद हैं। साधारण टोपी 10 से 50 रुपये तक की बिक रही है।


हर्बल गुलाल की मांग ज्यादा
- रंगों की तुलना में हर्बल गुलाल की डिमांड ज्यादा है। बाजार में 25 रुपये से लेकर 85 रुपये तक हर्बल गुलाल के पैकेट उपलब्ध हैं। यह गुलाल लगाने पर खुशबू से महक जाएंगे। बाजार में जैसमीन, गुलाब व गेंदा की महक वाले हर्बल गुलाल उपलब्ध हैं।
-


बच्चों को लुभा रहा मैजिक ग्लॉस
इस होली मैजिक ग्लॉस बच्चों को बेहद लुभा रहा है। बाजार में मैजिक ग्लॉस 40 से 60 रुपये प्रति पीस की दर में उपलब्ध है। दुकानदार बताते हैं, कि इस मैजिक ग्लॉस में पानी भरने पर वह रंगीन हो जाता है, उसमें रंग मिलाने की जरूरत नहीं है। ग्लॉस में पानी भरिए सामने वाले पर फेंकिए और वह रंग से सराबोर नजर आएगा। एक मैजिक ग्लॉस में दस बार पानी भरकर फेंका जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें