बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट चौराहे के पास बुधवार की शाम अवकाश लेकर घर जा रहे जीआरपी सिपाही के साथ अज्ञात कार सवार उलझ गए और हाथापाई शुरू हो गई। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि जीआरपी में सिपाही के पद तैनात मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। विधिक कार्रवाई प्रचलित है।