बस्ती। ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल फोन व सामान की चोरी के मामले में दो युवकों को जीआरपी ने मंगलवार को बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन के पूर्वी छोर से नशीला पाउडर,चोरी की चार मोबाइल और कुछ नशीली गोली के साथ दबोचा है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रंजीत गुजराती ग्राम चैनपुरवा थाना पुरानी बस्ती व पसरू पासवान उर्फ पसारू निवासी बाहरी रोड थाना पुरानी बस्ती के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से तलाशी के दौरान चोरी के चार मोबाइल फोन, 46 ग्राम नशीला पाउडर व 60 नशीली गोली अल्प्राजोलम बरामद किया गया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर चोरी के सामान उड़ाते हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पिछले काफी दिनों से स्टेशन पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।जिसको लेकर पुलिस लगातार सघन तलाशी व छापेमारी कर रही थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ जीआरपी ने एनडीपीएस एक्ट व चोरी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।