फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दूल्हे ने कार से दो लोगों को रौंदा, गिरफ्तार

Mon, 11 Dec 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दीवार से टकराई अ​भियं​​त्रित कार
विज्ञापन
विक्रमजोत, बस्ती। गोरखपुर से शादी करके लौट रहे दूल्हे की कार परशुरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। दो लोगों को चपेट में लेते हुए आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार से टकरा गई। जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। कार चला रहे दूल्हा समेत चार अन्य बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए दूल्हे को हिरासत में ले लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोण्डा जनपद के उदई गांव के सूरज कुमार की शादी शनिवार को थी। उसकी गोरखपुर बरात गई थी। रविवार को उधर से लौटते समय शादी में मिली कार खुद सूरज लेकर आ रहा था। फोरलेन पर परशुरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास दिन में करीब दो बजे अचानक कार अनियंत्रित हो गई। जो ठेले पर टेंट का सामान लादकर किनारे खड़े केशवपुर निवासी 60 वर्षीय घुरहू पुत्र छोटेलाल व 17 वर्षीय लाल बहादुर पुत्र केशव प्रसाद को रौंदते हुए आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार से जा टकराई।
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी घघौवा सर्वेश कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या पहुंचाया। जहां दोनों घायलों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार अन्य चार लोगों काे दूसरे वाहन से भेजा गया। बताया जा रहा है कि उक्त कार 10 दिन पहले शादी में मिली थी।
विज्ञापन




-



मां की तेरहवीं का समान पहुंचाने जा रहा था लाल बहादुर



विक्रमजोत। कार की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लाल बहादुर की मां की शनिवार को तेरहवीं थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। 14 दिन पहले उसकी मां की मृत्यु हो गई थी। शनिवार को तेरहवीं के लिए टेंट हाउस से सामान आया था। रविवार को दोपहर वह गांव के घुरहू का ठेला बुलाकर वही सामान पहुंचाने जा रहा था। घटना स्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों सड़क पार करने के लिए खड़े थे। दूर से कार आते देख वे रुक गए। तभी बस्ती की तरफ से आ रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। मृतक घुरहू ठेला चलाकर परिवार चला रहा था। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें