फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किराना दुकान में चोरी, 30 हजार का सामान और नकदी उड़ाई

Thu, 02 Oct 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच चौकी अंतर्गत आमा गांव में मंगलवार की रात नकब काटकर किराना दुकान में चोरी हो गई। साड़ी कल्प गांव के राजेश अग्रहरी बभनान-वाल्टरगंज मार्ग पर आमा गांव के पास किराने की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वे दुकान बंद कर खाना खाने घर चले गए। लौटकर आए तो काउंटर खुला था और उसमें रखी नकदी गायब थी। जीने के पास लगा दरवाजा टूटा था और बगल की दीवार में भी सुराख मिला। गृहस्वामी के अनुसार, दिनभर की बिक्री का लगभग तीस हजार रुपये कीमत का सामान और मेवे चोरी हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान छत पर लगभग पंद्रह सौ रुपये बरामद हुए। टिनिच चौकी प्रभारी हरिराय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें