फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बासमती चावल व नेपाल के स्टील उद्योग के निवेश के लिए हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बासमती चावल व नेपाल के स्टील उद्योग के निवेश के लिए हरी झंडी
विज्ञापन

बस्ती। सरकार के ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से जिले में उद्योग स्थापना को पंख लग गए हैं। अब तक जिले में 57 इकाइयों की ओर से 653 करोड़ के निवेश के लिए मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिन पर सरकार ने मुहर लगा दी है। इसके अलावा लाल महल बासमती चावल व नेपाल के स्टील उद्योग स्थापना के लिए उद्यमियों ने अपने जिले में करीब तीन सौ करोड़ निवेश के लिए हरी झंडी दे दी है। इन उद्यमियों ने अपने जिले में करीब तीन सौ करोड़ निवेश की इच्छा जताई है। इन उद्योगों की स्थापना से जिले में करीब दो हजार लोगों को रोजगार मिल सकता है।
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के लिए जिला मुख्यालय पर 24 जनवरी होने वाली बैठक के लिए जिले की डीएम प्रियंका निरंजन खासी उत्साहित हैं। इस बैठक में देश-विदेश के अलावा घरेलू निवेशक मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर करेंगे। जिले में अब तक लक्ष्य 700 करोड़ के सापेक्ष 653 करोड़ के मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर हो चुके हैं।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त गौरव मिश्र के अनुसार, यहां होने वाली बैठक में मंडल व जिले के उच्चाधिकारियों के अलावा उद्योग विभाग और निवेशक मौजूद होंगे। बताया कि करीब छह सौ करोड़ निवेश के लिए उस दिन भी मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर कराया जाएगा। निवेशकों की सहमति पत्र लेने के बाद शासन की सहमति के लिए भेजा जाएगा। बताया कि अब तक 653 करोड़ के निवेश के लिए सरकार ने अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त ने कहा कि जिला मुख्यालय चूंकि सड़क व ट्रेन मार्ग से देश के महानगरों से जुड़ा है। सरकार की ओर से पूर्वांचल में उद्यम स्थापना के लिए निवेशकों को कई सहूलियतें दी जा रही हैं। यहां छोटे उद्योग यानी एक करोड़ तक के निवेश पर 25 प्रतिशत अनुदान सरकार दे रही है। सरकार उद्योग स्थापना के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। फिलहाल लक्ष्य से कहीं अधिक यहां निवेशक लगाने को तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें