फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भुगतान न होने से खफा प्रधानों ने दिया धरना

विज्ञापन
दुबौलिया ब्लाक पर प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
भुगतान न होने से खफा प्रधानों ने दिया धरना
विज्ञापन

दुबौलिया। विकास कार्यों में खर्च रकम का भुगतान न होने से खफा प्रधानों ने शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में धरना दिया। प्रधानों ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का भुगतान होना था, लेकिन अधिकारी पोर्टल न चलने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को दिनभर चली भुगतान की कवायद के बाद भी पोर्टल से धनराशि खारिज नहीं हुई। शाम को जब पोर्टल चलना शुरु हुआ तो कंप्यूटर ऑपरेटर घर चले गए। मायूस प्रधान शुक्रवार को ब्लॉक पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन करने लगे। बीडीओ सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिस पोर्टल से भुगतान होता है वो चल नहीं रहा है। जिससे दिक्कतें आ रही हैं। मौके प्रधान संघ अध्यक्ष साधू सरन, दिनेश पांडेय, अमरनाथ चौधरी, राजेश यादव, प्रदीप आर्य, नीरज सिंह, अवधेश सिंह, पप्पू सिंह, राम जियावन, दिनेश कुमार, शिवेंद्र सिंह, कुलदीप, राजेश व योगेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें