फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने पर ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2024 03:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू नेता का जारी किया था प्रमाणपत्र, लालगंज थाने में दर्ज है केस
विज्ञापन

- संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी को लालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लालगंज क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन के नेता शिव शंकर पांडेय के नाम से फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, जेल में निरुद्ध शिव शंकर पांडेय ने कूट रचना एवं धोखाधड़ी करके अपना मृत्यु प्रमाणपत्र ग्राम पंचायत अधिकारी/सचिव अजीत सिंह निवासी जीवधरा, थाना मुंडेरवा से जारी कराया था, जो वर्तमान में परशुरामपुर विकासखंड में ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शिव शंकर पांडेय ने स्वयं को दुर्घटना में मृत घोषित करते हुए जालसाजी कर तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी जगन्नाथपुर अजीत सिंह की मिलीभगत से अपना मृत्यु प्रमा पत्र बनवा लिया था। उक्त प्रकरण में लक्ष्मेश्वर पांडेय निवासी जगन्नाथपुर, थाना लालगंज ने शिकायत करके केस दर्ज कराया था। पुलिस वांछित अभियुक्त को ढूंढ रही थी। उक्त ग्राम पंचायत अधिकारी को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़, उपनिरीक्षक राम भवन प्रजापति, मुख्य आरक्षी अरविन्द यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें