विक्रमजोत। छावनी के ढोलवापुर गांव में किराने व आटा चक्की की दुकान में रविवार रात चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोड़कर 87 सौ रुपये नगदी , पिसाने के लिए आए एक दर्जन गेहूं की गट्ठर, आटा, सिलेंडर चुरा लिया। वहां के श्याम सुंदर ने गांव के बाहर किराना व आटा चक्की की दुकान कर रखी है। रविवार की रात रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गये। सोमवार सुबह मालिक जब दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देख घबरा गये। अन्दर पहुंचे तो गल्ले में रखा 8700 रुपया नगद, तीन कुंतल आटा, दस गट्ठर गेंहू, तीन भरे गैस सिलेंडर गायब मिले। दुकान मालिक ने छावनी पुलिस को लिखित सूचना दे दिया है।