फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गवर्नर मियाजाकी इमुजी ने किया लुंबिनी का भ्रमण किया

Tue, 17 Feb 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। जापान के वाकायामा प्री-फेक्चर के गवर्नर मियाजाकी इमुजी ने 18 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल के साथ बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी का भ्रमण किया। लुंबिनी विकास कोष और जापान के कोया टाउन नगर पालिका के बीच 10 वर्ष मैत्री संबंध पूरा होने के अवसर पर सोमवार को उन्होंने कहा कि विश्व शांति के लिए भगवान बुद्ध की ओर से स्थापित शांति और करुणा प्रेरणादायक और अनुकरणीय है, जिससे प्रभावित होकर वे लुंबिनी पहुंचे हैं। प्रतिनिधिमंडल में वाकायामा के उपसभामुख फुमिनारी आकिजुकी तथा कोया टाउन के मेयर हिरानो योहिया सहित बौद्ध बिहारों के प्रमुख भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की, अशोक स्तंभ का अवलोकन किया और बोधि वृक्ष के पास दीप प्रज्वलित किया और लुंबिनी के बौद्ध मंदिरों का भ्रमण किया। लुम्बिनी विकास कोष के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए लुम्बिनी की गुरुयोजना, ऐतिहासिक-पुरातात्विक महत्व और संरक्षण कार्यों की जानकारी दी। दोनों पक्षों ने धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन तथा सहयोग के नए अवसरों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें