फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरकार किसानों व नौजवानों को कर रही गुमराह

Fri, 02 Feb 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीए पखवाड़ा के तहत सपा ने आयोजित किया जन पंचायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकचंद। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के चमनगंज चौराहे पर पीडीए पखवाड़ा के तहत जन पंचायत का आयोजन किया गया। बस्ती के सपा के लोकसभा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों, नौजवानों को गुमराह कर रही है। भ्रष्टाचार मिटाने का वादा किया गया था, आज यही चरम पर है। सत्ता में आने के पहले सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है। इससे हर परिवार परेशान है। मगर, सरकार का इन पर ध्यान नहीं है। आज किसान छुट्टा मवेशियों से परेशान हैं।
सदर विधायक व सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि सरकार का तानाशाही रवैया सब को परेशान करने वाला है। आम नागरिक की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कार्यक्रम को विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, कविंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सपा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मोहम्मद उमर व संचालन संजय चौधरी ने किया। इस मौके पर आरडी गोस्वामी, प्रमोद यादव, राजेंद्र यादव, धर्मेंद्र चौधरी, अजीत यादव, योगेंद्र यादव, पंकज यादव, मोहम्मद इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें