फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन शातिरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आधा दर्जन शातिरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली व वाल्टरगंज पुलिस ने आधा दर्जन शातिरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि चोरी की घटनाएं कारित कर आर्थिक व भौतिक लाभ के संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने के आरोप में कोतवाली के भरोहिया निवासी आकाश गिरी व कोतवाली के भैसाहिया निवासी मोहम्मद गुलाम के खिलाफ उप्र गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज डीके सरोज ने बताया कि पशु तस्करी के लिए संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने के आरोप में अकरम, निसार, लल्लु उर्फ सामीद अली और सरफराज निवासी मझौवामीर थाना वाल्टरगंज को गैंगस्टर में पाबंद किया गया है। गौर पुलिस ने गुंडा एक्ट अधिनियम के तहत इसी थाने के बेलवरिया जंगल निवासी जगराम प्रसाद को पाबंद किया है। अलग-अलग थानों की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें