गोटवा से कच्छीपुरवा तक निर्मित सड़क का सांसद ने किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार। सदर क्षेत्र के गोटवा से कच्छीपुरवा तक निर्मित सड़क का लोकार्पण रविवार को सांसद हरीश द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए निरंतर काम कर रही है। अच्छी सड़कें क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इससे रोजगार भी पैदा होता है।
उन्होंने कहा कि जिले में सड़कों का जाल बिछाने के लिए बड़े पैमान पर काम हुआ है। गोटवा से कच्छीपुरवा तक सड़क बन जाने से गोटवा, मरहा, कोईलपुरा, सुदामागंज, चितरगढि़या, अवस्थीपुर, बलुआ महुआरे, रैकवार, पेड़रहिया, कच्छीपुरवा व भोपालपुर के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
पहले यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया था। अब चकाचक नजर आ रहा है। इससे आसपास के गांवों में तेजी से विकास होगा। इस मौके पर कुदरहा के ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशाषी अभियंता अंकुर वर्मा, सहायक अभियंता हरेंद्र राय, अवर अभियंता महावीर वर्मा, विधायक के प्रतिनिधि शैलेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।