बस्ती पुलिस की गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर।
- फोटो : BASTI
गोंडा के लिए
गोंडा का हिस्ट्रीशीटर तमंचा के साथ गिरफ्तार
एसओजी ने कप्तानगंज पुलिस के साथ पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एसओजी और कप्तानगंज थाने की पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गोंडा जिले के हिस्ट्रीशीटर को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी अवधेश राज सिंह व चौकी प्रभारी दुबौला के एसआई अमित कुमार शाही ने मुखबिर की सूचना पर मोहम्मद जमा उर्फ समीर उर्फ राजकुमार निवासी कटरा खुर्द थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को करमिया शुक्ल पुलिया के पास रविवार की रात को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया। उसके विरुद्घ 1996 में थाना कप्तानगंज, सन 1997 में आर्मस एक्ट थाना महुली जनपद के अलावा 1994 में धारा 394 व 307,411 के तहत थाना दुबौलिया और 1997 में थाना नगर में लूट का मुकदमा दर्ज है।