फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिसिन विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. हिमांशु को स्वर्ण पदक

Mon, 18 Dec 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिसंबर को लखनऊ में राज्यपाल ने किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के शिवा कॉलोनी निवासी डॉ. हिमांशु मिश्र को लखनऊ में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मेडिसिन विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किया है। चिकित्सक पिता के पुत्र हिमांशु का परिवार डॉ. हिमांशु की सफलता पर फूले नहीं समा रहा है।
शिवा काॅलोनी निवासी डॉ. मदन मोहन मिश्र व सुमन मिश्रा के बेटे डॉ. हिमांशु मिश्र की पढ़ाई शहर के महर्षि विद्या मंदिर व सेंट जेवियर्स स्कूल में हुई थी। हिमांशु बड़े हुए तो पिता की तरह डॉक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहते थे। इसी को लक्ष्य बनाकर पढ़ाई को आगे बढ़ाया। उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में जाने का मौका तब मिला, जब उन्हें वर्ष 2013 में सीपीएमटी की परीक्षा क्रेक कर जीएसबीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में प्रवेश मिल गया। यहां से एमबीबीएस करने के बाद 2020 में उनका चयन केजीएमयू लखनऊ में एमडी मेडिसिन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परीक्षा में वह प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे। यहां पढ़ाई कर रहे डॉ. हिमांशु मिश्रा कुछ नया करने की चाह में लगे रहते हैं। इसी का परिणाम है कि उन्हें बेस्ट वर्क इन दी हाॅस्पिटल का खिताब देते हुए राज्यपाल ने सूरत कुमारी लाल स्वर्ण पदक से सम्मानित किया है। डॉ. हिमांशु ने कहा कि वह चिकित्सा को समाजसेवा से जोड़कर देखते हैं। बेहतर काम करने की जिम्मेदारी निभाना सभी का दायित्व है। डॉ. हिमांश इस सम्मान का श्रेय माता-पिता, गुरुजन व एसोसिएट को देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें