बस्ती। भद्रेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने गई महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के हर्दिया निवासी ज्ञानमती पत्नी रमेश निषाद ने तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर में पति के साथ जल चढ़ाने के लिए गई थीं। मंदिर के सामने जल भरते समय किसी ने उनके गले से चेन निकाल लिया। ज्ञानमती के अनुसार भीड़ अधिक होने से उन्हें तत्काल जानकारी नहीं हो पाई। संवाद