फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समय माता स्थान पर सोने की चेन चोरी

Wed, 28 May 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी के अंतर्गत बलुआ समय माता स्थान पर सोने की चैन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बजहिया गांव निवासी दीपक यादव मंगलवार को समय माता के स्थान पर सत्यनारायण कथा सुनने गए थे। कथा में खोड़ारे थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी दीपक की मौसी अमिता यादव भी आई थीं। सुबह दस बजे समय माता की पूजा करते समय किसी ने उनकी सोने की चैन चोरी कर ली। पूजा के बाद जब अनीता दीपक के पास पहुंचीं तो गला सूना देख परिजनों ने तलाशी लेनी शुरू कर दी। पीडि़त के रिश्तेदारों ने 112 पर फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और थाने जाकर रिपोर्ट करने की बात कही। पीडि़त ने बताया कि पूजा करते समय किसी ने चेन चोरी कर ली है। चौकी पर इसकी मौखिक सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें