फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रद्धा के साथ पूजे गए निर्माण के देवता

Mon, 18 Sep 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा रविवार को जिले भर में श्रद्धा उल्लास के साथ की गई। इस दौरान विधि-विधान और परंपरागत तरीके से पूजा की गई। अमहट घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर, राजकीय आईटीआई, पाॅलीटेक्निक काॅलेज, रोडवेज कार्यशाला सहित विभिन्न कारखानों व फैक्ट्रियों में पूजन हुआ।
विज्ञापन




अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की ओर से विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छेदीलाल विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण के देवता हैं। विशिष्ट अतिथि उप आयुक्त परिवहन डॉ. आरके विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा आज के दिन दुनिया के 260 देशों में पूजे जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें