फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हमले की बरसी पर दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
श्रद्ध्‍ाांज‌‌िललि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। मुंबई हमले की बरसी पर चित्रांश क्लब की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 26 नवंबर 2008 के दिन 10 आतंकियों ने मुंबई में गोलियां बरसा कर कई लोगों की हत्या कर दी थी। मुंबई हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में रविवार को गांधी कला भवन स्थित बापू प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर विश्व शांति की कामना की गई। क्लब के कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कें और बीटी स्टेशन, ताज होटल समेत दूसरी जगहों पर आज भी हमले के निशां हैं। इस आतंकी घटना से समूचा देश स्तब्ध रह गया था। यह काला दिन देश कभी भुला नहीं पायेगा। मुंबई पर हुए आतंकी हमले की 9वीं बरसी पर श्रद्धांजलि देने वालों में अनूप खरे, रामानन्द नन्हे, पंकज गोस्वामी, अनिल पांडेय, आदर्श श्रीवास्तव, अमर सोनी अशोक श्रीवास्तव, अनूप मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें