भानपुर। मवेशियो की सेहत ठीक रखने के लिए उसे उसकी अवस्था के अनुरूप रोजाना पांच से दस किलो हरा चारा जरूर खिलाना चाहिए। डिप्टी सीवीओ भानपुर डऍ. बलराम चौरसिया ने कहा कि खरीफ सीजन में तैयार होने वाले पीसी ज्वार का प्रमाणित बीज पशु चिकित्सालय राम नगर में 47 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है। पशुपालक आवश्यकतानुसार बीज प्राप्त कर समय से बुआई कर लें। इससे समुचित मात्रा में पशुओं को समय से हरा चारा मिल सकेगा। संवाद