फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Sat, 17 Jun 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रमना तौफीर गांव की 25 वर्षीय युवती का शव बंद कमरे में छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह के बारे में परिवार के लोग अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रमना तौफीर गांव निवासी मुन्नन राजभर की पुत्री मैना देर रात घर के सारे काम काज निपटा कर भोजन करके बरामदे में सोई थी। रात करीब तीन बजे के करीब परिजनों की नींद खुली तो उसे चारपाई पर न देख खोजबीन करने लगे। बगल के कमरे में परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। दरवाजा अंदर से बंद था। परिवार के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर गए और शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष इन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

22 जून को होनी थी शादी
- मैना तीन बहन व तीन भाई में दूसरे नंबर की थी। 22 जून को उसकी शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। अचानक उसके फंदे में लटका मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। मगर परिवार के लोग हत्प्रभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें