फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Sun, 17 Mar 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में रहकर पल्लवी 10 साल से कर रही थी सिविल सेवा की तैयारी
विज्ञापन

परिजन बोले- अवसाद में थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामेश्वरपुरी के जयनारायण काॅलोनी में शनिवार सुबह एक युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिमला। परिजनों ने बताया कि युवती अवसाद थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मालवीय रोड निवासी स्व. साधुसरन का परिवार लखनऊ में रहता है। परिवार का बेटा लखनऊ में चिकित्सक है। मां-बेटा व बेटी पल्लवी चौधरी उर्फ स्वीटी एक साथ रहते थे। स्वीटी ने बीटेक करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी, मगर 10 साल की तैयारी के बाद भी उसका चयन नहीं हो सका था। परिजनों के मुताबिक इसे लेकर वह अवसाद में रहती थी। शुक्रवार को वह लखनऊ से अपने मालवीय रोड स्थित आवास पर पहुंची। सुबह उसका अपने कमरे में फंदे से लटका शव नौकर ने देखा। तत्काल इसी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, परिवार वालाें ने बताया है कि कहीं चयन न होने के कारण स्वीटी अवसाद में चली गई थी। वह चार साल पहले भी एक बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने उसके इलाज की पर्ची भी दी है। एएसपी ओपी सिंंह ने कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची थी तो स्वीटी का शव फंदे से लटक रहा था। टीम ने उसे उतारा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें