फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चादर के फंदे से लटका मिला युवती का शव

Thu, 08 Aug 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस संग पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ (बस्ती)। सोनहा क्षेत्र के मंडप गांव में एक युवती का शव उसके घर में चादर के फंदे से लटका मिला। कोचिंग से उसकी बहन घर लौटी तो उसे लटका देख पैरों तले जमीन सरक गई। सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस पहुंच गई। शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेने के साथ ही परिजनों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी ली।
मृतका सलोनी के पिता तुलसीराम ने बताया कि सुबह अपनी पत्नी के साथ धान की निराई करने गए थे। घर पर केवल उनकी बेटी सलोनी और उसकी छोटी बहन सुप्रिया मौजूद थी। उसकी एक और बहन श्वेता कोचिंग गई थी। कोचिंग से लौटी श्वेता बहन सलोनी को तलाशने लगी। उसके कमरे के अंदर झांककर देखा तो सलोनी को छत के कुंडे में चद्दर के फंदे से लटकते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर खेत गए परिजन भी घर आ गए। सलोनी पांच बहनों व एक भाई में चौथे नंबर पर थी। उसकी मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा है कि बिटिया ने ऐसा कदम क्यों उठाया। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें