फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पढ़ने गई युवती लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

Tue, 23 Jul 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। युवती को लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने एक युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि 19 वर्षीय बेटी 15 महीने से गायघाट थाना कलवारी निवासी विजय से बातचीत कर रही थी। जब उसे मालूम हुआ तो दोनों की डांट लगाई। 20 जुलाई को सुबह 7 बजे बेटी विद्यालय जाने के लिए घर से निकली। दोपहर 2 बजे छुट्टी होने के जब वह घर नहीं गई आई तो खोजबीन शुरू की गई। शाम तक उसका कहीं कोई पता नहीं चला। तब वह विजय के घर गई। विजय के घर पूछने पर उनके पिता मनोज ने कहा कि तुम्हारी लड़की को विजय लेकर गया है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस पंजीकृत कर जांच उप निरीक्षक चंद्रकेश राय को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें