बस्ती। कलवारी पुलिस को तहरीर देकर एक महिला ने बेटी को बहलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है। महिला ने तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी प्राइमरी स्कूल में 18 अक्तूबर को खाना बनाने गई थी। छुट्टी के बाद घर पर नहीं आई। पुलिस ने दुबौलिया के मनजीत, लालगंज के विजय व तिलकराज पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद