फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रेमी काे चाकू दिखाकर घर से ले गई युवती

Thu, 16 Nov 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। छावनी थाना क्षेत्र में प्रेमी की शादी दूसरी लड़की से तय होने से नाराज युवती ने चाकू दिखाकर प्रेमी को उसके घर से लेकर चली गई। वह अपने साथ शादी कराने की जिद पर अड़ी है। उसने प्रेमी की शादी को रोकने के लिए छावनी पुलिस से मदद भी मांगी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुभाष मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रेमी युगल बालिग है। गांव में एक सप्ताह से प्रेम प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बृहस्पतिवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। बताया जा रहा है कि युवक की शादी दूसरी लड़की से तय हो गई थी। बृहस्पतिवार को बरात जानी थी। शादी से दो दिन पहले चाकू लेकर युवक के घर पहुंची प्रेमिका बता रही युवती ने परिजनों पर शादी को रोकने और अपनी शादी करवाने का दबाव बनाने लगी। दो समुदायों के बीच के मामले में बात बनते न देख प्रेमिका ने चाकू निकाल लिया और खुद युवक के दरवाजे पर ही चाकू मारकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। घर मेंं बने शादी के मंडप में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद युवक को उसके घर से लेकर चली गई। अचानक उसके गायब होने के बाद वर-वधू पक्ष ने युवक के छोटे भाई की शादी तय कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें