फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुबई से प्रेमी के घर दुबौलिया पहुंची युवती, मां-बेटे घर से फरार

Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर की युवती के साथ दुबई में काम करता था युवक
विज्ञापन

घर के बरामदे में तीन दिन से बहन के साथ रह रही युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया (बस्ती)। दुबई में रहने वाली पंजाब के जालंधर की युवती दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक युवक के घर अपनी चचेरी बहन के साथ आ धमकी। युवती का कहना है कि यह उसके प्रेमी का घर है। युवक और उसकी मां घर में ताला लगाकर फरार हैं।
जानकारी के मुताबिक, दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक पंजाब के जालंधर की रहने वाली युवती के साथ तीन साल से दुबई में कुकिंग का काम करता था। युवती के अनुसार, इस दौरान दोनों में प्रेम हो गया। एक माह पहले युवक दुबई से अपने गांव आ गया। इसके बाद उसने युवती से बातचीत करनी बंद कर दी।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि वह एक सप्ताह पहले दुबई से लखनऊ आई। वहां से हर्रैया आकर एक होटल में कमरा लेकर रहने लगी। तीन दिन पहले चचेरी बहन को लेकर वह युवक के घर पहुंच गई। युवक ने उससे कोर्ट मैरिज करने की बात कही, लेकिन वह घर में रहने की जिद करने लगी। शनिवार शाम को युवक और उसकी मां घर में ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि हम दोनों लोग दुबई में साथ रहते थे। प्रेमी ने शादी करने का वादा किया था, लेकिन एक महीने पहले वह अपने घर चला आया और फोन उठाना बंद कर दिया। युवती ने बताया कि सोमवार को प्रेमी ने फोन करके कहा कि दुबई चला आया हूं, तुम भी चली आओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें