फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म, मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म, मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन

छावनी/महराजगंज (बस्ती)। पशु व्यापारी बनकर पहुंचे युवक पर युवती से मारपीट कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के कारण पीड़ित युवती की हालत गंभीर हो गई। उसे जिला अस्पताल से मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
मामले की सूचना मिलने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और फॉरेसिंग टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि दुष्कर्म व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को फोरलेन से सटे छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती पास ही में अपनी भैंस को चराने गई थी। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि गांव के एक इंटर कॉलेज के पीछे उसकी बेटी भैंस चरा रही थी। उसी दौरान करीब पांच बजे बाइक से एक युवक पहुंचा। उसने भैंस खरीदने के लहजे में बातचीत की। उसने युवती से पूछा कि भैंस मारती तो नहीं है। इस बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने युवती से मारपीट शुरू कर दी और उसके साथ जबरदस्ती भी की। युवती को गंभीर चोटें आई हैं। वहां से युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल चले गए। अस्पताल में डॉक्टरों के जरिए पुलिस को घटना की सूचना मिली। उसके बाद एसओ दुर्गेश पांडेय अस्पताल पहुंचे। इस बीच डॉक्टर ने पीड़िता को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें