बस्ती जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में दुबौलिया पुलिस ने दो सगे भाइयों पर दुष्कर्म व धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष दुबौलिया इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर बताया कि इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ उसकी जान पहचान हुई। इसके बाद उसने शादी करने का झांसा दिया। इसी बात का फायदा उठाकर उसने शारीरिक संबंध बनाया।
इसे भी पढ़ें: दम घुटने से हुई तीनों दोस्तों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
शादी के लिए कहने पर बार-बार टाल जाता था। इसका दबाव बनाने पर आरोपी व उसके भाई ने अपशब्द कहे। जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पंकज कुमार व हरिश्चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।