विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर में बृहस्पतिवार की रात युवती ने गांव के बाहर तालाब में छलांग लगा दी। फेफड़े में ज्यादा पानी चले जाने से शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, अर्जुनपुर निवासी लक्ष्मी पुत्री दयाराम रात करीब नौ बजे के गांव के बाहर स्थित तालाब पर पहुंची। लोगों का कहना है कि अचानक उसने तालाब में छलांग लगा दी। आवाज सुनकर पहुंचे अर्जुनपुर निवासी एकादशी निषाद ने तालाब में डूब रही लक्ष्मी को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीण उसे घर पहुंचा कर वापस आ गए।
शुक्रवार की सुबह लक्ष्मी के पेट में अधिक पानी चले जाने से मौत हो गई। कुछ गांव वालों ने बताया कि युवती शौच के लिए तालाब के किनारे गई थी। हादसे के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद