फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवती ने सरयू में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया

Thu, 25 Jul 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। कटरिया-काशीपुर तटबंध के पास पर बुधवार की शाम 18 वर्षीय युवती ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। बगल में मछली का पकड़ रहे मछुआरों ने नदी से युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, युवती किस कारण नदी में छलांग लगाई, पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कटरिया-काशीपुर तटबंध पर पेठिया लश्करी गांव के पास शाम करीब चार बजे एक युवती पहुंची। नदी किनारे चप्पल और फोन रखकर नदी में छलांग लगा दी। बगल में ही मछली पकड़ कर रहे दो लोगों ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर ग्रामीणो की भीड़ जुट गई। लोगों ने डायल 112 पर काफी देर तक फोन लगाने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं लगा। युवती से लोग नाम-पता और नदी में कूदने के कारण पूछते रहे, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। हालांकि, युवती ने फोन कर एक लड़के को मौके पर बुलाया। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें