महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के बांसापार निवासी 19 वर्षीय प्रतिमा पुत्री सुरेंद्र को बुधवार करंट लग गया। शाम 6 बजे प्रतिभा नंगे पांव घर में पंखे का प्लग लगा रही थी। प्लग टूटा होने से वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसको निजी साधन से प्राइवेट अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद