फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवती मिली, अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार, भिजवाया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर बाजार पुलिस को अपहरण से जुड़े एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया, वहीं नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। एसओ भानुप्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक युवती के अपहरण के मामले में 30 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज किया था। जिसकी विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान थाना नगर पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर युवती को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही आरोपी रिंकू निवासी नया पुरवा, थाना सिंघाई, जनपद लखीमपुर खीरी को 28 मई की रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें