फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए कराएं वीडिंग : डीएम

Sat, 17 May 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने शुक्रवार को नलकूप खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में 20 वर्ष पुराने अभिलेखों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि पुराने अभिलेखों की वीडिंग कराई जाए। उन्होंने कार्यालय के सभी कक्ष में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कार्यालय में कार्यरत सभी 17 कर्मचारी मौजूद मिले। नलकूप शिकायत संबंधी हेलो रजिस्टर का अवलोकन किया। बताया गया कि इस रजिस्टर के अनुसार नलकूप शिकायत के संबंध में प्रतिदिन 10 व्यक्तियों से दूरभाष पर संपर्क किया जाता है। जिसका अंकन हेलो रजिस्टर पर किया गया है। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी परमेंद्र कुमार हेल्पर का सर्विस बुक भी चेक किया। इसमें माह अप्रैल, 2025 तक सभी प्रविष्टियों का अंकन पाया गया। डीएम ने चतुर्थ श्रेणी स्थापना सहायक का कार्य संतोषजनक पाया। विद्युत की समस्या का अंकन भी माहवार सही पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें