फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिपूर्ति के दावे का निस्तारण कराएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिपूर्ति के दावे का निस्तारण कराएं अधिकारी
विज्ञापन

जिले में सूखे की स्थिति को देखते हुए डीएम ने दिए निर्देश
बस्ती। विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि मानसून की कमी के कारण जिले में सूखे की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीमा कंपनी की मदद से किसानों के क्षतिपूर्ति के दावे प्राप्त कर समय से उसका निस्तारण कराएं। किसानों के व्यक्तिगत व सामूहिक दावे अलग-अलग लिए जाएं।
डीएम ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिए कि जिन किसानों से बीमा की धनराशि ली गई है और बीमा कंपनी को भेजी नहीं गई है, उसे संबंधित बैंक शाखाओं के माध्यम से तत्काल किसानों के खाते में वापस कराएं। बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि खरीफ 2021 में 17 हजार किसानों को 6.25 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी गई।
विज्ञापन

गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर डीएम ने अठदमा चीनी मिल की कार्यप्रणाली पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य 62 करोड़ रुपये का भुगतान तुरंत किया जाए। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरयू नहर खंड चार के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार गौतम को निर्देश दिए कि सिंचाई संबंधित शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करें। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वीबी सिंह ने नैनो यूरिया के उपयोग के बारे में जानकारी दी। किसान दिवस का संचालन उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने किया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चंद्र, सीवीओ डॉ. अश्वनी तिवारी, डीएओ मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें