फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समस्या समाधान के लिए लेखपालों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

Sun, 05 Mar 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
ज्ञापर सौंपते लेखपाल संघ के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भानपुर। विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को लेखपालों ने एसडीएम से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष संतोष चौधरी के नेतृत्व में एसडीएम अतुल आनंद को छह सूत्री ज्ञापन दिया। एसडीएम ने समाधान का भरोसा दिलाया है।
ज्ञापन में लेखपालों ने कृषि गणना (2015-16) का बकाया मानदेय तुंरत दिलाने, खसरे का प्रिंट आउट सभी लेखपालों को उपलब्ध कराने, जिससे उसकी फीडिंग समय से कराई जा सके, निलंबित लेखपालों को तत्काल बहाल किए जाने, जिससे शासकीय कार्यों के संपादन में शीघ्रता और समय बद्धता सुनिश्चित कराई जा सके, लेखपालों के क्षेत्र में सार्वजनिक, सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए नगर पंचायत से जेसीबी मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने, लेखपालों की ओर से की जा रही वरासत भूलेख की वेबसाइट पर अंकित नहीं हो रही है, उसे तुरंत ठीक कराए जाने, जनवरी 2023 में लगाए गए एसीपी का एरियर का भुगतान शीघ्र कराने आदि की मांग रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के मंत्री विवेक सिंह, लेखपाल वीरेंद्र कुमार मौर्या, शिव कुमार, मयंक अभिषेक सिंह, बैजनाथ वर्मा, विकास यादव, सचिन कुमार, मंटू शर्मा, वीरेंन्द्र चौधरी, संतोष शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें