फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिया का निर्माण पूरा कराने के लिए दिया धरना

Sun, 07 May 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मालवीय रोड पर दो साल से बन रही पुलिया को शीघ्र पूरा कराने के लिए पूर्वांचल राज्य जनांदोलन के का
विज्ञापन
बस्ती। मालवीय रोड पर दो साल से बन रही पुलिया को शीघ्र पूरा कराने के लिए पूर्वांचल राज्य जनांदोलन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धरना दिया। अधूरी पुलिया पर बैठक कर नगर पालिका की कार्यप्रणाली का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिया की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन, नगर पालिका के अफसर इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। कार्यकर्ताओं ने पुलिया का बजट और खर्च सार्वजनिक करने की मांग की है। कहा कि निर्माण में देर होने पर संबंधित अधिकारी को निलंबित किया जाए। कहा कि निर्माण स्थल के पास न तो सेफ्टी गार्ड्स लगाए गए हैं और न ही चेतावनी बोर्ड, जिससे लोग पुलिया के पास निरकर चोटिल हो रही हैं। मौके पर शालू चौधरी राजपाल, नरेंद्र शुक्ला, संदीप चतुर्वेदी, ज्योति सिंह, शम्मी नारंग, स्तुति, कविश अबरोल, रमेश सिंह, बब्बू श्रीवास्तव, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें