फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोशाला कठार जंगल में सुरक्षा और चहारदीवारी के लिए सीएम से मिले

Fri, 29 Aug 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करते ओम प्रकाश आर्य
विज्ञापन
बस्ती। जिला प्रशासन के न्यायिक सहयोग से अवैध कब्जे से मुक्त गोशाला कठार जंगल में चहारदीवारी निर्माण, सुरक्षा और अतिक्रमण न हो इसके लिए लखनऊ में सीएम से मिलकर ज्ञापन दिया गया। प्रधान न्यासी श्री गोशाला कठार जंगल बस्ती ओम प्रकाश आर्य ने प्रेस को बताया कि गरुण ध्वज पांडेय और अनूप मिश्रा युवा जिलाध्यक्ष विकासशील व्यापार मंडल के साथ मुख्यमंत्री आवास पर उनसे जाकर मिले और गौशाला के सुरक्षा के लिए गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की सहायता से गौशाला परिसर एवं मंदिर में अवैध कब्जे की मंशा को विफल किया गया है। इसके अलावा नगर पालिका का सीमा विस्तार, उत्तर प्रदेश के कासगंज में चल रहे कन्या गुरुकुल की भूमि को विवादमुक्त करने तथा सूबे में चल रहे वैदिक गुरुकुलों की सहायता और काशी शास्त्रार्थ स्थल वाराणसी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करते हुए अन्यत्र भूमि आवंटन के लिए भी पत्र सौंपा। हर्दिया चौराहे के चौड़ीकरण एवं नाले के निर्माण तथा गोविंदनगर चीनी मिल को पुनः चालू करने के लिए निवेदन पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री जी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनकर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें