पैकोलिया। थाना क्षेत्र के दो प्राथमिक विद्यालयों से रसोई घर का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर तथा अनाज चोरी हो गया। प्राथमिक विद्यालय इमिलिया के प्रधानाध्यापक कृपा शंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार सुबह विद्यालय पहुंचे तो रसोई घर के दरवाज़े में लगे ताले की कुंडी कटी थी। कमरे में रखा गैस सिलिंडर गायब था। दूसरी घटना प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद की है। जहां के प्रधानाध्यापक विकास चंद्र मिश्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने सूचना पर छानबीन की जा रही है। संवाद