बभनान के एचपी गैस एजेंसी पर भी बैठे उपभोक्ता।संवाद
- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
नगर बाजार। रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को सुबह से ही एजेंसियों पर लोगों की भीड़ लगी रही। इससे एजेंसी परिसर और उसके आसपास भीड़ का माहौल बन गया। महिलाएं, बुजुर्ग और पुरुष सभी सिलिंडर के लिए लाइन में लगे दिखाई दिए। कई एजेंसियों पर कई घंटे लाइन लगाने के बाद भी कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। वहीं एजेंसी संचालक विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति कंपनी की ओर से मिलने पर ही वितरण किया जाता है। जैसे ही ट्रक एजेंसी पर आएगा उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा। संवाद