कुदरहा। पिपरपाती मुस्तहकम के कुड़वा पुरवे में बुधवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मेवालाल के घर में रोज की भांति महिलाएं खाना बना रही थीं। इसी बीच आग चूल्हे से सिलिंडर तक पहुंच गई और गैस सिलिंडर जलने लगा। मेवालाल के पुत्र राजन ने सूझबूझ दिखाते हुए परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। क्षेत्रीय लेखपाल सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी। संवाद