फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गांजा तस्कर को एक साल की सजा सुनाई

Thu, 29 Jun 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अपर जनपद न्यायाधीश फास्ट ट्रैक प्रथम विजय कुमार कटियार की अदालत ने गांजा तस्करी के मामले में आरोपी हमीद को एक साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने आरोपी पर पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। इसे न अदा करने पर 10 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक मृत्युंजय उपाध्याय और कुमार उत्कर्ष ने अदालत को बताया कि घटना 23 जून 2020 की है। कलवारी थाने के उप निरीक्षक शिवधारी और ओम प्रकाश मिश्रा मय टीम गोलवा तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि एक व्यक्ति टांडा पुल से हाथ में झोला लेकर आता दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा तो उसके पास करीब एक किलो चार सौ ग्राम गांजा मिला। पुलिस उसे थाने ले आई जहां पूछताछ में उसने बताया कि वह दुबौलिया थाना क्षेत्र के लारा गांव निवासी है। उसने अपना नाम हमीद बताया। पकड़े गए माल से पुलिस ने 50 ग्राम नमूना जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट में गांजा की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट और गवाहों की गवाही के आधार पर न्यायाधीश ने आरोपी को एक साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें